ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जीतन राम मांझी ने खाई कसम, नीतीश को छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे, हर हाल में साथ रहेंगे

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कसम खाई है कि वे नीतीश कुमार

जीतन राम मांझी ने खाई कसम, नीतीश को छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे, हर हाल में साथ रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कसम खाई है कि वे नीतीश कुमार को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। हर हाल में वे नीतीश के साथ रहेंगे। 


बता दें कि पूर्णिया के रणभूमि मैदान में महागठबंधन की हुई रैली में नीतीश कुमार ने कहा था कि आजकल बीजेपी की नजर मांझी जी पर है। लेकिन आज मांझी अपने बयान से यह क्लीयर कर दिया है कि वो नीतीश को छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं है। महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार इस बात का भरोसा दिलाया। 


हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी कहते हैं कि सब दिन कसम खाते रहे हैं कि हर हालत में हम नीतीश जी के साथ रहेंगे। क्योंकि उन्होंने मेरे लिए ऐसा काम किया है जो जीवनभर नहीं भूला सकते। कुछ आगे पीछे भी होगा तो लड़ेंगे भी इसमें कोई शक नहीं है। मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं हो सकता। पूर्णिया में नीतीश कुमार कुछ बोल दिये थे कि मांझी जी के पीछे लोग लगे हुए हैं। उनका इशारा बीजेपी की ओर था लेकिन हमने भी कसम खाई है कि नीतीश कुमार को छोड़कर वे कही नहीं जाएंगे।