ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- कश्मीर हम बिहारियों को सौंप दें

PATNA: जिस कश्मीर फाइल्स मूवी को बिहार सरकार ने बीजेपी के दबाब में टैक्स फ्री कर दी थी और नीतीश सरकार के कई मंत्री और विधानसभा के सदस्यों ने सरकारी खर्चे पर फिल्म देखी, उसी फ़िल्म क

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- कश्मीर हम बिहारियों को सौंप दें
First Bihar
2 मिनट

PATNA: जिस कश्मीर फाइल्स मूवी को बिहार सरकार ने बीजेपी के दबाब में टैक्स फ्री कर दी थी और नीतीश सरकार के कई मंत्री और विधानसभा के सदस्यों ने सरकारी खर्चे पर फिल्म देखी, उसी फ़िल्म को लेकर एनडीए के सहयोगी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक बार फिर ट्वीट करते हुए सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि आज जो घटना कश्मीर में हो रही है यह सब उस फ़िल्म की वजह से हो रही है. बिहारी मजदूर की हत्या के बाद पूर्व सीएम मांझी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब कश्मीर को बिहार को सौंप दीजिये, ताकि वहां का अपराध रुक सके.


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है, हमने पुर्व में कहा था कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म आतंकी साजिश है जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है. कश्मीर में घटित आतंकी वारदातो ने मेरी बातों को साबित कर दिया. मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर कश्मीर शांत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें, सब ठीक हो जाएगा.

https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1532577955423068160


दरअसल जिस दौरान ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब भी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसे आतंकी साजिश बताया था. उन्होंने कहा था, “द कश्मीर फाइल्स”आतंकवादियों की एक गहरी साजिश भी हो सकती है,जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राम्हण मे खौफ एवं डर का माहौल बना रहें हैं ताकि डर से कश्मीरी ब्राम्हण पुनः कश्मीर ना जा पाएं. “द कश्मीर फाइल्स”फिल्म यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच होनी चाहिए.

टैग्स