ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

झूठे हैं नीतीश और तेजस्वी! नित्यानंद राय बोले- विजय सिंह की मौत को झुठला नहीं सकती सरकार

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के दौरान पुलिस पिटाई से घायल जहानाबाद के बीजेपी जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई है। बीज

झूठे हैं नीतीश और तेजस्वी! नित्यानंद राय बोले- विजय सिंह की मौत को झुठला नहीं सकती सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज के दौरान पुलिस पिटाई से घायल जहानाबाद के बीजेपी जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सरकार विजय सिंह की मौत को झुठलाने की कोशिश कर रही है और झूठ बोलकर मामले की लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।


बीजेपी नेता की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पीएमसीएच पहुंचे और बीजेपी नेता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस की लाठी से घायल हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और अस्पताल में भर्ती 30 से अधिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नीतीश और तेजस्वी यादव झूठ बोलकर विजय सिंह की मौत को झुठलाना चाह रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षकों और छात्रों के लिए बीजेपी के जिला महामंत्री विजय सिंह ने अपनी आहूति दे दी है। पूरे बिहार के लोग सभी चीजों को देख रहे हैं। बीजेपी के सैकड़ों लोग लाठीचार्ज में घायल हो गए हैं। मार्च में शामिल बिहार की आम जनता भी घायल हो गई। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जिला महामंत्री की मौत के बाद सरकार उसकी लीपापोती करने में लग गई है और कह रही है कि वे अचेतावस्था में मिले थे लेकिन पुलिस की लाठी खाकर उनकी मौत हुई है। नीतीश और तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं।