ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

झारखंड में पार्टी को सुदृढ़ और मजबूत बनाने की कवायद में जुटे तेजस्वी, 12 फरवरी को रांची दौरा

RANCHI/PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सुदृढ़ व मजबूत बनाने की कवायद में जुटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब इसको लेकर झारखण्ड पहुंचने वाले हैं। बिहार के उपमुख्यम

झारखंड में पार्टी को सुदृढ़ और मजबूत बनाने की कवायद में जुटे तेजस्वी, 12 फरवरी को रांची दौरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI/PATNA  : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सुदृढ़ व मजबूत बनाने की कवायद में जुटे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब इसको लेकर झारखण्ड पहुंचने वाले हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 12 फरवरी को झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। तेजस्वी यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी चुनावों के दौरान उन्हें एकजुट होकर प्रत्येक बूथ व पंचायत स्तर तक अपनी पहुंच को मजबूत बनाने को लेकर निर्देश भी देंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजद सुप्रीमों लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे तेजस्वी यादव ने अपने झारखंड दौरे की सुचना  पार्टी के नेता और  झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव को दी है। तेजस्वी यादव ने महासचिव संजय प्रसाद यादव से झारखंड में चल रही संगठन की गतिविधियों व वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श करते हुए उन्हें अपने झारखंड आने की सुचना उनको दी है। 


इधर, तेजस्वी यादव का झारखंड दौरा को लेकर यह कहा जा रहा है कि उनके आगमन से झारखंड में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का पंचायत से प्रदेश स्तर तक के वोट बैंक में इजाफा देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि, तेजस्वी अपने बैठक में पार्टी को मजबूत करने को लेकर मजबूती के टिप्स देंगे।


आपको बताते चलें कि,तेजस्वी के झारखंड आगमन से पहले यहां के नेता उसे मिलने पटना पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर झारखण्ड राजद के प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव के साथ बेलहर के विधायक मनोज यादव भी थे। इन लोगों ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा. सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी की मुलाकात की और झारखंड की सांगठनिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया।