ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

जेडीयू प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, सरकार की योजनाओं का करेंगे गुणगान

PATNA: JDU ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। राज्य सरकार की योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर विचार रखने की जिम्मेवारी जेडीयू ने दी है। पार्टी

जेडीयू प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, सरकार की योजनाओं का करेंगे गुणगान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: JDU ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। राज्य सरकार की योजनाओं, पार्टी के कार्यक्रमों एवं समसामयिक राजनैतिक घटनाओं पर विचार रखने की जिम्मेवारी जेडीयू ने दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कुल 10 जेडीयू प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। 


जेडीयू प्रवक्ता की सूची में नीरज कुमार, मंजीत कुमार सिंह, डॉ. रणवीर नंदन, प्रगति मेहता, निखिल मंडल, अभिषेक झा, अरविंद निषाद, डॉ. सुनिल कुमार सिंह, अंजुम आरा और परिमल कुमार का नाम शामिल है। 


गौरतलब है कि इससे पहले 25 जुलाई को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 69 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये थे। इनमें विधान पार्षद राधा चरण शाह के अलावा पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी और पार्टी के पुराने नेता निहोरा प्रसाद यादव भी शामिल थे। 


पूर्व विधायक महेश्वर यादव और विक्रम कुमार को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये थे। इसके अलावा पार्टी ने 30 प्रदेश महासचिव बनाए हैं और 60 प्रदेश सचिव भी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश महासचिव की लिस्ट में विधान पार्षद रीना यादव के साथ-साथ पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह और हेम नारायण शाह शामिल थे। वही पूर्व विधायक प्रदीप सिंह को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया था।


बीते 25 जुलाई को जारी जेडीयू के पदाधिकारियों की जो लिस्ट जारी की गयी थी उसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश को भी प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके अलावा लोक प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं को भी प्रदेश महासचिव बनाया गया था। प्रदेश सचिव के लिस्ट में कई ऐसे नेताओं को एडजस्ट किया गया था। जो फिलहाल संगठन में किसी पद पर नहीं थे। इनमें नंदकिशोर कुशवाहा, अंजुम आरा, राजू गुप्ता, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय शामिल हैं।

 जेडीयू प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, सरकार की योजनाओं का करेंगे गुणगान


टैग्स