ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

JDU विधायकों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चर्चा के लिए बुलाया

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्

JDU विधायकों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चर्चा के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पिछले कुछ अर्से में नीतीश कुमार को छोड़कर जेडीयू विधायकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में बुलाया गया हो। बैठक में किन मसलों पर चर्चा होनी है फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन बेहद शॉर्ट नोटिस पर यह बैठक बुलाई गई है।


माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संगठन के मसले पर चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा में ललन सिंह देखेंगे कि विधायकों का तालमेल जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों तक किस तरह बना हुआ है। संगठन में सामंजस्य की कमी तो नहीं है। तालमेल बनाकर संगठन को कैसे धारदार बनाया जाए और आपसी कलह को कैसे दरकिनार रखते हुए पार्टी को मजबूत बनाया जाए, ललन सिंह इस पर मंथन करेंगे।


इतना ही नहीं ललन सिंह विधायकों से यह फीडबैक भी लेंगे कि सरकार में होने के बावजूद क्या उन्हें विधानसभा स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजनाओं का लाभ उनके क्षेत्र तक पहुंच पा रहा है या नहीं। अधिकारियों का रवैया विधायकों के प्रति कैसा है, फीडबैक के आधार पर कई बड़े बदलाव संगठन के स्तर पर किए जा सकते हैं।

टैग्स