ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

JDU नेता का पाकिस्तान प्रेम, बोले ... हैंडसम होते हैं वहां के लड़के इसलिए सानिया मिर्जा और रीना राय ने वहां रचाई शादी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर से उमड़ कर सामने आया है। नीतीश कुमार के नेता ने कहा है कि पाकिस्तान के युवा स्मार्ट होते हैं तभी तो ह

JDU नेता का पाकिस्तान प्रेम, बोले ... हैंडसम होते हैं वहां के लड़के इसलिए सानिया मिर्जा और रीना राय ने वहां रचाई शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर से उमड़ कर सामने आया है। नीतीश कुमार के नेता ने कहा है कि पाकिस्तान के युवा स्मार्ट होते हैं तभी तो हमारे देश की बेटियां वहां के युवाओं के साथ शादियां रचा रही है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के जदयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि,पाकिस्तान के बारे में पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवादी का साम्राज्य है वहां। यहां तक की अमेरिका ने दर्जनों आतंकी है वहां उसपर इनाम घोषित कर रखा है। इसके बावजूद हमारे यहां के एक विद्वान नेता कहते हैं कि इस देश से बढ़िया लॉ एंड ऑर्डर पाकिस्तान का है। जहां सेना का शासन है, जहां जुबान पर पाबंदी है।जहां के लोग आटा चावल के लिए तरस रहे हैं। हालांकि एक बात तो है कि पाकिस्तान के जो युवा है वह तेज और हैंडसम है और यही कारण है कि यहां की सानिया मिर्जा और रीना राय इन दोनों ने क्रिकेटर से शादी की। ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने पाकिस्तान में जाकर शादी की है। इसका लाभ हमारे पाकिस्तान प्रेमी जो है वह उठा सकते हैं इसमें कहां कोई बड़ी बात है।


इसके अलावा मैंने कहा कि एक हमारे नेता है बड़े स्तर के नेता हैं वह क्या कहते हैं चांद मुबारक उनको वैज्ञानिकों को मुबारक देने में शर्म आती है लेकिन चांद को मुबारक देते हैं यह तुष्टीकरण नहीं तो और क्या है इससे क्या होगा। एक जमाना था जब मौलवी मुलायम कहा जाता था और उससे ही बात करिए चांद मुबारक है।


इधर, उन्होंने विपक्षी गठबंधन को लेकर कहा कि एक बात तय है विरोधी जो कुनबा है जसिको नया नाम इंडिया दिया गया है। इसका संयोजक नीतीश कुमार को बनना तय है। नीतीश जी का जब बनना तय है तो फिर जाहिर सी बात है कि पुरे कुनबे को एकजुट करेंगे। भले ही बिहार को नीतीश कुमार जोड़ पाए या नहीं यह बात की बात है।,लेकिन देश में सबको एकजुट नीतीश कुमार ने जरूर किया है। इतना तय है कि नीतीश कुमार के संयोजक बन जाने से जो युवा लड़का है तेजस्वी वो बिहार को संभालेगा।