ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU ने प्रवक्ता अजय आलोक को पार्टी से निकाला, RCP के करीबियों पर भी एक्शन

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही साथ आरसीपी सिं

JDU ने प्रवक्ता अजय आलोक को पार्टी से निकाला, RCP के करीबियों पर भी एक्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही साथ आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं के ऊपर भी पार्टी ने एक्शन लिया है।


प्रदेश महासचिव अनील कुमार, प्रदेश महासचिव विपीन कुमार यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अजय आलोक को पद से मुक्त करते हुए दल के प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त भंग समाज सुधार सेनानी के प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज को भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह आदेश जारी किया है। 


JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी दल को मजबूत एवं सशक्त करने के लिये बनाये जाते है और उनसे अपेक्षा की जाती है कि अपनी पूरी क्षमता/उर्जा का इस्तेमाल पार्टी एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी को मजबूती प्रदान करने में लगायेंगे। लेकिन इसके विपरीत पिछले कई महिनों से ऐसे कई जिलों से लगातार सूचना मिल रही है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी दलहित के विपरीत पार्टी का समानांतर कार्यक्रम चलाने की भूमिका अदा कर रहे हैं।


वे पार्टी पदाधिकारी के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गलत संवाद स्थापित कर दिग्भ्रमित कर रहे हैं। कुछ पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर बात कर ऐसे कृत्यों से परहेज करने का परामर्श दिया गया, इसके बावजूद ऐसे कृत किये जा रहे है, जो पूर्णतः दल विरोधी है। इसी को लेकर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। 


उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी। पार्टी में सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं। पार्टी में सबकों जिम्मेदारी दी गयी है जो पार्टी हित से हटकर काम करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

JDU ने प्रवक्ता अजय आलोक को पार्टी से निकाला, RCP के करीबियों पर भी एक्शन