ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

JDU ने लगभग जिलाध्यक्षों को बदला, पूर्व मंत्री-विधायकों को सौंपी गयी जिले की जिम्मेवारी

PATNA : विधानसभा चुनाव में करारे झटके के बाद चेते नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के तकरीबन सभी जिलाध्यक्षों को बदल दिया है. चुनाव हारने वाले मंत्री-विधायकों के साथ साथ हेवीवेट मा

 JDU ने लगभग जिलाध्यक्षों को बदला, पूर्व मंत्री-विधायकों को सौंपी गयी जिले की जिम्मेवारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  विधानसभा चुनाव में करारे झटके के बाद चेते नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के तकरीबन सभी जिलाध्यक्षों को बदल दिया है. चुनाव हारने वाले मंत्री-विधायकों के साथ साथ हेवीवेट माने जाने वाले नेताओं को अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जेडीयू ने पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व विधायक राहुल शर्मा जैसे कई नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया है.


जेडीयू के जिलाध्यक्षों की सूची 
राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के बाद आज जेडीयू ने जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया. उनकी सूची आज जारी की गयी. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची में ऐसे कई नाम हैं जो पिछला चुनाव हार गये थे. पार्टी ने सांसद से लेकर मंत्री-विधायक रह चुके नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाकर मैदान में उतारा है. कुछ अपवादों को छोड़ बाकी सभी पुराने जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है.


जेडीयू के नये जिलाध्यक्षों की सूची में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष बनाया गया है. पिछली सरकार में मंत्री रहे संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं घोषी से विधायक रहे राहुल शर्मा को जहानाबाद के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. एमएलसी भीष्म सहनी को बगहा जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व एमएलसी रूदल राय को बेगूसराया का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्व विधायक रंधीर कुमार उर्फ सोनी मुखिया को शेखपुरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व एमएलसी सलमान रागिब को नवादा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व विधायक अरूण मांझी को पटना का जिलाध्यक्ष बनाये रखा गया है.


 JDU ने लगभग जिलाध्यक्षों को बदला, पूर्व मंत्री-विधायकों को सौंपी गयी जिले की जिम्मेवारी

टैग्स