ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

JDU नहीं RJD के नेता बन गए हैं ललन सिंह, विपक्ष के PM फेस पर बोले उपेंद्र कुशवाहा ... लालू ने तोड़ा नीतीश का सपना, 'दूल्‍हे' राहुल पर कही यह बात

PATNA : जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। कुशवाहा विपक्षी एकता की बैठक के बाद लालू के तरफ से दूल्हा तय करने का संकेत देने की बात

JDU नहीं RJD के नेता बन गए हैं ललन सिंह, विपक्ष के PM फेस पर बोले उपेंद्र कुशवाहा ... लालू ने तोड़ा नीतीश का सपना, 'दूल्‍हे' राहुल पर कही यह बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। कुशवाहा विपक्षी एकता की बैठक के बाद लालू के तरफ से दूल्हा तय करने का संकेत देने की बातों को लेकर नीतीश पर तगड़ा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि - लालू प्रसाद यादव ने घोषणा कर दी है कि दुल्हा गांधी हैं और बाकी सब बराती। 


दरअसल, पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि - बैठक में साफ हो गया है कि राहुल गांधी को दूल्हा चुन लिया गया है। यानी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी ही होंगे। इसकी घोषणा खुद लालू प्रसाद यादव ने की है। अब नीतीश कुमार को पीएम पद की उम्मीदवारी का सपना छोड़ देना चाहिए। इसके बावजूद अगर वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो गलतफहमी है।


इसके आलावा कुशवाहा ने उन्होंने भाजपा में शामिल होने के सवालों को लेकर साफ़ तौर पर कहा है कि, अभी बहुत समय है और अभी उनकी पार्टी ने अभी तय नहीं किया है कि किस गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी सभी जिलों में संगठन का काम चल रहा है। संगठन का जो निर्णय होगा उसी के अनुसार पार्टी के हक में निर्णय लिया जाएगा।


इधर, लखीसराय में अमित शाह की कार्यक्रम पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- ललन सिंह राजद की भाषा बोल रहे हैं। ललन सिंह अब जदूय के कम, राजद के नेता अधिक हो गए हैं। अब आगे शायद वे राजद के ही नेता होंगे। उन्होंने मान लिया है कि जेडीयू में उनका कोई फायदा नहीं है।