ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

JDU में घमासान के बाद अब आर- पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, अलग से जगदेव जंयती में हो रहे शामिल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जारी घमासान के बीच अब उपेंद्र कुशवाहा जगदेव जंयती पर अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जबकि जेडीयू के द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। क

JDU में घमासान के बाद अब आर- पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, अलग से जगदेव जंयती में हो रहे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जारी घमासान के बीच अब उपेंद्र कुशवाहा जगदेव जंयती पर अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जबकि जेडीयू के द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। कुशवाहा का संगठन महात्मा फूले समता परिषद की ओर से पटना के अलावा सभी जिलों में जगदेव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया है इसी में आज उपेंद्र कुशवाहा  शामिल हो रहे हैं। जबकि, उनको जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर उपेंद्र अलग कार्यक्रम करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मालूम हो कि, बीते कुछ दिनों से जेडीयू में लगातार घमासान जारी हैं। उपेंद्र कुशवाहा नीतीश और जेडीयू के ऊपर अलग -  अलग आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद अब उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को  जगदेव जयंती पर अलग कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जिसमें  उन्हें शामिल होने के लिए जेडीयू के द्वारा रोका जा रहा है। लेकिन, हाल ही में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुशवाहा ने साफ कर दिया था कि वे 2 फरवरी को किसी भी हालत में जगदेव जयंती पर समता परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेताओं की ओर से उन्हें यह कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है, मगर वे रुकने वाले नहीं हैं। 


जानकारी हो कि, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं का अपना-अपना सामाजिक आधार होता है। सभी नेता किसी न किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं। इन्हीं संगठनों के जरिए वे अपने राजनीतिक जीवन को मजबूत करते हैं। जगदेव जयंती पर आयोजन कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है। इससे पहले भी तो महाराणा प्रताप की जयंती का कार्यक्रम भी सामाजिक संगठन ने ही करवाया था, उसमें भी नीतीश कुमार समेत जेडीयू के बड़े नेता शामिल हुए थे। ऐसे में उनकी संस्था को जगदेव जयंती पर आयोजन से क्यों रोका जा रहा है। इसलिए मैं इसमें शामिल होऊंगा।


आपको बताते चलें कि,कुशवाहा के संगठन महात्मा फूले समता परिषद की ओर से पटना को छोड़ अन्य सभी जिलों में जगदेव जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी में उपेंद्र कुशवाहा शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चेतावनी दी है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो जेडीयू उनके खिलाफ करवाई करेगी। लेकिन, कुशवाहा नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल अब  आर-पार के मूड में हैं।