ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

PK की JDU में एंट्री को लेकर वशिष्ठ बोले, नीतीश कुमार ने सबकुछ स्पष्ट कर दिया है

PATNA : जेडीयू में प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ी हुई है। प्रशांत किशोर पर भड़के नीतीश कुमार ने मंगलवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। नीतीश कुमार ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जेडीयू में प्रशांत किशोर की एंट्री को लेकर बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ी हुई है। प्रशांत किशोर पर भड़के नीतीश कुमार ने मंगलवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। नीतीश कुमार ने PK पर नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह डाला था कि अमित शाह के कहने पर ही प्रशांत किशोर को जेडीयू में जगह दी थी।


नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या आज जनता दल यूनाइटेड में किसी नेता को शामिल कराने का फैसला अमित शाह करते हैं। नीतीश कुमार अपने बयान पर ऐसे घिरे हैं की पार्टी को अब सफाई देनी पड़ रही है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू दोनों अलग-अलग पार्टियां है और इनमें से कोई एक दूसरे को डिक्टेट नहीं करता। दोनों पार्टियों के काम करने का तरीका भी अलग-अलग है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि वह उस बातचीत के दौरान मौजूद नहीं थे जिसमें प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच चर्चा हुई थी। 


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार ने जो कुछ कहा है उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। बस ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने पार्टी की सीमा से बाहर जाकर बयान दिया और नीतीश कुमार ने उस पर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

टैग्स