ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

JDU में कुर्सी से आउट होंगे ललन सिंह ! पार्टी के इस नेता ने खोल दिया बड़ा राज; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। ऐसे में इन तमाम अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की दिल्ली जदयू

JDU में कुर्सी से आउट होंगे ललन सिंह ! पार्टी के इस नेता ने खोल दिया बड़ा राज; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। ऐसे में इन तमाम अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की दिल्ली जदयू कार्यालय में करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इसमें पार्टी नेता संजय झा भी मौजूद थे। इसके बाद ये तीनों एक साथ ही जदयू दफ़्तर पहु्चें। जहां से यह खबर आई की सबकुछ सेटेल हो गया है। लेकिन, अब ताजा जानकारी के अनुसार जदयू कुछ बड़ा कर सकता है। इस बात की जानकारी इशारों ही इशारों में जदयू के एक सांसद ने दी है। 


दरअसल, एक दैनिक अखबार के मुताबिक़ जदयू के सांसद और एक प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की बैठक में बड़ा निर्णय होगा। इस बैठक में कुछ नए निर्णय लिए जा सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात जो उन्होंने कही है वो ये है कि- कार्यकाल जब खत्म होता है तो लोग बदलते हैं और अध्यक्ष भी बदलते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल ढाई साल पूरा हो चुका है। इस बार कार्यकारिणी में जो भी निर्णय होगा परिषद में उस पर मुहर लगेगी और मैं इसकी सूचना दूंगा। हालांकि, जब उनसे यह सवाल किया गया कि- पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इस पर उन्होंने कहा  कि यह फैसला कार्यकारिणी करेगी क्योंकि वही निर्णय फाइनल होगा।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर  डिनर (रात्रि भोज) का आयोजन होगा। शुक्रवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद सभी प्रतिनिधि वहां डिनर करेंगे और इसमें सीएम नीतीश कुमार भी डिनर में रहेंगे। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कांस्टिट्यूशन क्लब स्थल पर होगा। 


उन्होंने बताया है कि, इस बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू के सभी लोकसभा और राज्य सभा के सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्री,राज्यों के विधायक दल के नेता,सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, साथ ही बिहार के सभी जिला के अध्यक्ष को न्योता दिया गया है। इसके अलावा विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। 


आपको बताते चलें कि,  देश की राजनीति में पिछले तीन-चार दिनों से जेडीयू चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद जब सीएम नीतीश कुमार पटना लौटे तभी से जेडीयू में बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। सूत्र बताते हैं कि ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है और नीतीश कुमार खुद यह जिम्मेदारी ले सकते हैं।