ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

जेडीयू में गुटबाजी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा... पार्टी में कुछ लोग गलतफहमी में हैं

PATNA : जनता दाल यूनाटेड में गुटबाजी की चर्चाओं के बीच जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बिना नाम लिए बड़ा निशाना स

जेडीयू में गुटबाजी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा... पार्टी में कुछ लोग गलतफहमी में हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दाल यूनाटेड में गुटबाजी की चर्चाओं के बीच जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बिना नाम लिए बड़ा निशाना साधा है. कुशवाहा का कहना है कि जेडीयू में कुछ लोग मुगालते हैं. उन्हें ग़लतफ़हमी है. गौरतलब हो कि इन दिनों जेडीयू में आरसीपी सिंह और ललन सिंह को लेकर पावर पॉलिटिक्स की चर्चाएं काफी तेज हैं और कहा जा रहा है कि जेडीयू में दो फाड़ है.


पटना में मीडिया से बातचीत में जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गुटबाजी के सवाल को नकारते हुए कहा कि 'जेडीयू में कोई फाड़ नहीं है. जेडीयू में पूरी तरह एकजुटता है. कहीं कोई फाड़ नहीं है. भले नीचे के लोगों में कहीं-कहीं कोई गलतफहमी है तो, अब वे जाने. तीन बातें लोग जान लें. आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने, जेडीयू में आरएलएसपी का विलय होने और ललन सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पार्टी को मजबूती मिली है.'


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'पार्टी के भीतर जो लोग अपने मन में गलतफहमी पाल रहें, अब वे उनकी मर्जी है.' हालांकि कुशवाहा ने खुलकर यह नहीं कहा कि वह किसके बारे में बात कह रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ एक है. पार्टी बिहार के विभिन्न जिलों में मजबूती के साथ काम कर रही है.


तेजस्वी की ओर से उठाये जा रहे सवाल को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'तेजस्वी को अपने पिता से पूछना चाहिए कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो कैसे हेलीकॉप्टर से घूमते थे. सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं. घूमने के बाद समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है. मदद पहुंचाई जा रही है. सके बावजूद अगर कोई कमी रहेगी तब तो सरकार से सवाल किया जायेगा.'