ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

JDU में घमासान के बीच कुशवाहा से मिले अजय आलोक, बोले- नीतीश की मति मारी गई

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेता कह रहे है

JDU में घमासान के बीच कुशवाहा से मिले अजय आलोक, बोले- नीतीश की मति मारी गई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेता कह रहे हैं कि किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है। उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बढ़ते तकरार के बीच कभी नीतीश के खास रहे जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। दोनों की बंद कमरे में काफी देर बातचीत हुई है। जेडीयू ने निष्कासित होने के बावजूद कुशवाहा से अजय आलोक की मुलाकात के अब कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।


उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि वे अक्सर उपेंद्र कुशवाहा से मिलते रहते हैं। कुशवाहा के समर्थन में उतरे अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब लोगों की मति भ्रम हो जाए तो ऐसी हरकतें होती रहती हैं।उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में रहते हुए आवाज उठाई है जो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयानों से पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कुशवाहा जेडीयू में बार-बार आए-गए नहीं हैं बल्कि उन्हे बुलाया गया है। नीतीश कुमार को जब जब कुशवाहा की जरूरत पड़ी उन्हें बुला लिया।


वहीं जेडीयू के आरजेडी में संभावित विलय के सवाल पर अजय आलोक ने साफ तौर पर कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा के रीढ़ की हड्डी बची हुई है इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुशवाहा की रीढ़ की हट्टी तो बची हुई है लेकिन बाकी लोगों की रीढ़ की हड्डी कहां चली गई है। जेडीयू की एक ही नीति रही है लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नई नीति बनाना चाह रहे हैं, इसलिए उनका विरोध हो रहा है।

टैग्स