ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गांधी मैदान पहुंचे JDU के मंत्री से लेकर सांसद और विधायक, थोड़ी देर में संगठन का लिटमस टेस्ट

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जेडीयू के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का गांधी मैदान पहुंचना जारी है. गांधी मैदान पर बने बड़े मंच पर पार्टी के सांसदों और विधायक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जेडीयू के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का गांधी मैदान पहुंचना जारी है. गांधी मैदान पर बने बड़े मंच पर पार्टी के सांसदों और विधायकों को बड़े नेताओं के साथ जगह दी गई है. गांधी मैदान जेडीयू के कार्यकर्ताओं से धीरे-धीरे भर रहा है.


जेडीयू ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में तकरीबन 200000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई है. थोड़ी देर बाद ही यह साफ हो जाएगा कि इस संगठन के पैमाने पर जेडीयू का यह दावा कितना मजबूत है. चुनाव के पहले नीतीश कुमार की पार्टी के लिए गांधी मैदान का कार्यकर्ता सम्मेलन लिटमस टेस्ट की तरह माना जा रहा है.


चुनावी साल में टिकट की दावेदारी करने वाले जेडीयू के नेताओं ने पूरे दमखम के साथ गांधी मैदान भरने का बीड़ा उठाया है. बिहार के लगभग हर विधानसभा से टिकट के दावेदारों ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गांधी मैदान पहुंचकर नेता को यह बताने का प्रयास किया है कि उनके साथ जनसमर्थन है. 

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए नीतीश कुमार जब गांधी मैदान पहुंचेंगे तो उस वक्त मौजूद रहने वाली कार्यकर्ताओं की भीड़ का आकलन किया जायेगा. जेडीयू अपने तौर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर दावा करेगी, तो वहीं विरोधी अपने नजरिए से हालांकि जनता दल यूनाइटेड ने इस सम्मेलन में केवल कार्यकर्ताओं को ही बुलाया है.  इस लिहाज से इस रैली की तरह नहीं देखा जा रहा है.