ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट पॉलिटिक्स, JDU चलाने जा रही ये अभियान

PATNA: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। एक तरफ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इसे आरजेडी की जीत बताते हैं तो वहीं सत्ताधारी दल जेडीयू इसे मुख्यमंत्री नी

जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट पॉलिटिक्स, JDU चलाने जा रही ये अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। एक तरफ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इसे आरजेडी की जीत बताते हैं तो वहीं सत्ताधारी दल जेडीयू इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल करार देती है। कैबिनेट से इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद सरकार ने बिहार में जातीय जनगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच जेडीयू ने बिहार में जातीय जनगणना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताने का फैसला लिया है।


जेडीयू की तरफ से आगामी 25 जून को सभी जिला मुख्यालयों में आभार यात्रा निकालेगी। जिसमें महात्मा फुले समता परिषद के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस फैसले के मुताबिक आने वाले 25 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में जदयू के जिलाध्यक्ष महात्मा फुले समता परिषद के सदस्यों के साथ समन्यव स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेंगे और आभार यात्रा निकालेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेता अपने-अपने जिलों और शहरों में शामिल होंगे।


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर इसको लेकर पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किया गया है। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के हर स्तर के पदाधिकारियों और महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ताओं से इस कार्याक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

टैग्स