ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जेडीयू बोली..न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, फैसला बिहार के हित में आएगा

PATNA: बिहार में जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 01 अगस्त को जातिगत

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जेडीयू बोली..न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, फैसला बिहार के हित में आएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 01 अगस्त को जातिगत गणना को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सरकार चाहे तो गणना करा सकती है। वही पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के कुछ घंटे बाद सरकार की तरफ से जातीय गणना को लेकर आदेश भी निर्गत कर दिया गया। 


जनता दल यूनाईटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने हमेशा इस बात का ढोंग किया है वे लोग बिहार में जातीय गणना के समर्थन में है। जबकि वास्तविकता यह है कि 'यूथ फॉर इक्वलिटी' संस्था के माध्यम से इन लोगों ने सुनियोजित साजिश के तहत पटना हाईकोर्ट में जातीय गणना के खिलाफ याचिका दायर की। लेकिन न्याय की जीत हुई। बिहार के सरकार हित में बिहार के लोगों के हित में फैसला आया। जिसके बाद जातीय गणना का काम प्रारंभ भी हो चुका है। 


इसे बीजेपी की साजिश करार देते हुए जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि अब इन लोगों की कोशिश होगी कि कैसे सुनियोजित तरीके से साजिश रची जाए और जातीय गणना के काम को रोका जाए। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर आज फिर से सुनवाई होगी। अभिषेक झा ने कहा कि हमें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से भी फैसला बिहार के हित में आएगा।

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जेडीयू बोली..न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, फैसला बिहार के हित में आएगा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता