ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक की तारीख तय, जानिए कब होगी बैठक..

PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जतीय जनगणना को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक की तारीख तय हो गई है। आगामी 1 जून को सभी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित होगी

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक की तारीख तय, जानिए कब होगी बैठक..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जतीय जनगणना को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक की तारीख तय हो गई है। आगामी 1 जून को सभी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित होगी। सभी दलों से सहमति मिलने के बाद 1 जून को सर्वदलीय बैठक की तारीख निर्धारित की गई है। पटना के संवाद कक्ष में शाम चार बजे सभी दलों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें बिहार में जातीय जनगणना को लेकर निर्णय लिया जाएगा।


बिहार में जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर सभी दलों की बैठक मुख्यमंत्री ने बुलाई है। मुख्यंत्री नीतीश कुमार 1 जून को शाम चार बजे संवाद कक्ष में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों की सहमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जाया जाएगा। बिहार विधान मंडल से यह प्रस्ताव दो बार पारित हो चुका है।


बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना कराने की मांग के लेकर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार सर्वदलीय बैठक कराने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने सभी दलों से बात करने के बाद बैठक की तारीख तय कर ली है। 1 जून को इस बैठक के बाद बिहार में जातीय जनगणना को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।