ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

BJP जातीय गणना के खिलाफ: बोले कांग्रेस अध्यक्ष..हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इसी ने की रुकवाने की कोशिश

PATNA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त से 01 सितंबर तक यह बैठक मुंबई में होगी। इस मीटिंग में इंडिया गठबंधन का लोगो जारी करने के स

BJP जातीय गणना के खिलाफ: बोले कांग्रेस अध्यक्ष..हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इसी ने की रुकवाने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त से 01 सितंबर तक यह बैठक मुंबई में होगी। इस मीटिंग में इंडिया गठबंधन का लोगो जारी करने के साथ ही समन्वय समिति के गठन, संयोजकों की नियुक्ति, संभावित सीट-बंटवारे के फार्मूले पर भी चर्चा हो सकती है।बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में बहुत कुछ तय होना है। 


संयोजक बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बैठक में 11 सदस्य कमेटी बनने की उम्मीद है और बहुत कुछ विषय पर बात होनी है। इसी बैठक में संयोजक के नाम सहित सब कुछ तय हो जाएगा। अखिलेश सिंह ने कि संयोजक कौन होगा यह नहीं मालूम। उन्होंने बताया कि मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बिहार कांग्रेस से कोई भी नहीं जा रहा है। बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महत्वपूर्ण चेहरा होंगे। 


जातीय गणना को लेकर कांग्रेस प्रदेश ने बीजेपी पर हमला बोला। जातीय आधारित गणना को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया इस पर अखिलेश सिंह ने कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र सामने आ गया है। एक समय बीजेपी कहती थी कि वे जातीय गणना के साथ हैं लेकिन अब केंद्र सरकार जातीय गणना के खिलाफ ही हलफनामा दायर कर रही है फिर हलफनामे को वापस ले रही है। अखिलेश सिंह ने कहा कि 


हम लोग तो पहले से कह रहे थे की बीजेपी जातीय गणना के खिलाफ है और अब इससे खुलासा हो गया कि पटना हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक  बीजेपी ने ही जातीय गणना का काम रुकवाने की कोशिश की। बीजेपी नहीं चाहती कि बिहार में जातीय गणना हो।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता