ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जरूरतमंदों को सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, PM गरीब कल्याण योजना को 6 महीने और बढ़ाया गया

DESK: गरीब और जरूरतमंदों को अब सितंबर 2022 तक राशन फ्री मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 80 करोड़ से अध

जरूरतमंदों को सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, PM गरीब कल्याण योजना को 6 महीने और बढ़ाया गया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  गरीब और जरूरतमंदों को अब सितंबर 2022 तक राशन फ्री मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। 


पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि " भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी। इस योजना का ऐलान मार्च 2020 में हुआ था। कोरोनाकाल में गरीबों को मदद पहुंचाने और कोरोना महामारी से लोगों में हुए तनाव को कम करने के उद्धेश्य से इस योजना की शुरुआत की गयी थी। 


पीएमजीकेएवाई स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था बाद में इसे 30 नवंबर तक 2021 बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद फिर इस योजना को 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया लेकिन अब फिर इस योजना को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब इसके लाभुकों को छह महीने और फ्री में राशन मिल सकेगा। इस स्कीम के तहत 80 करोड़ से अधिक राशन कार्डधारियों को सीधा लाभ मिल पाएगा। इस योजना के तहत 5 किलों अनाज जरूरतमदों को मिलता है। 





टैग्स