ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जापान में तेजस्वी ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, दुनियाभर के पर्यटकों को बिहार बुलाया

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ पर्यटन मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर हैं। पर्यटन विभाग तहत तेजस्वी सरकारी दौरे पर जापान पहुंचे हैं। जापान के टोक्

जापान में तेजस्वी ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन, दुनियाभर के पर्यटकों को बिहार बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ पर्यटन मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर हैं। पर्यटन विभाग तहत तेजस्वी सरकारी दौरे पर जापान पहुंचे हैं। जापान के टोक्यो में जाटा की ओर से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवेल शो में उन्होंने इन्क्रेडिबल इंडिया और बिहार पैवेलियन की संयुक्त रूप से शुरूआत की। तेजस्वी ने एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं।


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने बिहार में बौद्ध सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों की जानकारी दी और दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार आने का न्योता दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सभ्यता और संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। यह कई धर्मों की जन्मस्थली और आध्यात्मिक जागृति की भूमि है। इसीलिए महान तीर्थयात्रियों को यहां इतिहास का खजाना मिला है। 


उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति से रूबरू होने की चाह रखने वाले दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार में स्वागत है। बता दें कि तेजस्वी के इस जापान दौरे में उनके साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं। बिहार पैवेलियन के जरिए चार दिनों तक राज्य के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। बड़ी संख्या में पर्यटक बौद्ध स्थलों की जानकारी लेने के लिए बिहार पैवेलियन पहुंच रहे हैं। 

टैग्स