ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जनता नीतीश के साथ गोलबंद, उपेंद्र कुशवाहा बोले- शाह नाक भी रगड़ लें.. कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि अमित शाह के आने से जेडीयू की सेहत पर कोई असर नहीं प

जनता नीतीश के साथ गोलबंद, उपेंद्र कुशवाहा बोले- शाह नाक भी रगड़ लें.. कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने साफ तौर पर कह दिया है कि अमित शाह के आने से जेडीयू की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह के बार-बार बिहार आने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह से गोलबंद हो चुकी है, अमित शाह अगर नाक भी रगड़ लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी के लोगों का जो मकसद है,उसमें उनको कोई कामयाबी नहीं मिलने वाली है। अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो आएं, नाक भी रगड़ लेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार की जनता नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह से गोलबंद है। इस गोलबंदी को देखकर विरोधी खेमे के लोग परेशान हैं और इसी हताशा में अमित शाह बिहार आ रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह को जिस तरह से लड़ना है लड़ लें। इंतजार करें अभी चुनाव आने वाला है। वो कही भी जाएं जेडीयू को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।  


वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी के यह कहने पर कि जेडीयू विधानसभा चुनाव करके देख ले, इसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबको मालूम है कि लोकसभा का चुनाव पहले हैं और विधानसभा का चुनाव बाद में है। सुशील मोदी पहले  लोकसभा का चुनाव हो जाने दें, उसके तुरंत बाद में विधानसभा का भी चुनाव कर दिया जाएगा।