ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

‘जनता के बीच जाने से भागना चाहते हैं नीतीश.. इसलिए बना रहे बहाना’ सम्राट बोले- वाराणसी तो दूर नालंदा में 20 हजार की भीड़ भी नहीं जुटा पाएंगे

PATNA: वाराणसी में 24 दिसंबर को होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली स्थगित होने के बाद इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू उत्तर प्रदेश की योगी सरकार

‘जनता के बीच जाने से भागना चाहते हैं नीतीश.. इसलिए बना रहे बहाना’ सम्राट बोले- वाराणसी तो दूर नालंदा में 20 हजार की भीड़ भी नहीं जुटा पाएंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: वाराणसी में 24 दिसंबर को होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली स्थगित होने के बाद इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां जेडीयू उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर रैली के लिए जगह नहीं देने का आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि जेडीयू ने रैली के लिए कोई आवेदन ही नहीं दिया था। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जेडीयू के आरोपों पर पलटवार किया है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि जेडीयू ने वाराणसी में रैली के लिए कोई लिखित आवेदन वहां की सरकार को दिया ही नहीं था और ना ही किसी कॉलेज में ही रैली के लिए कोई आवेदन दिया। जेडीयू के लोग सिर्फ बहाना बना रहे हैं और बहाना बनाकर जनता के बीच जाने से भागना चाहते हैं। नीतीश कुमार यूपी में कब रैली करना चाहते हैं बताएं, उनका स्वागत है। नीतीश कुमार चिंता छोड़ दे, बीजेपी उन्हें रैली के लिए अनुमति दिलाने का काम करेगी लेकिन रैली में भीड़ उन्हें खुद जुटानी पड़ेगी।


वाराणसी में रेली रद्द होने पर जेडीयू के यह कहने पर कि अगर बनारस में हमें जगह नहीं मिलेगी तो खेत में भी रैली करेंगे, इस पर सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश बाबू नालंदा के पावन धरती पर भी चलिए वहां 20 हजार लोग भी नहीं जुटेंगे।


वहीं आरजेडी के यह कहने पर कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक के पीछे बीजेपी का हाथ है, इसपर सम्राट ने कहा कि इसके पीछे जो भी लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल में बंद किया जाएगा। वहीं दिल्ली में आगामी 19 दिसंबर को होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक पर सम्राट ने कहा कि कुछ लोग दिल्ली में बैठेंगे और चाय नास्ता करेंगे। पूरे देश के विरोधी वहां मिलेंगे, वहां चाय-नास्ता का जरुरच होगा तो बीजेपी व्यवस्था करेगी।