ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जनता दरबार के बाहर कड़ी धूप में खड़े पीड़ित पिता ने पूछा..मेरी बेटी कहां है?

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। आज भी सोमवार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगा रहे हैं। अलग-अलग

जनता दरबार के बाहर कड़ी धूप में खड़े पीड़ित पिता ने पूछा..मेरी बेटी कहां है?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। आज भी सोमवार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगा रहे हैं। अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों को सुन रहे है और समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी को निर्देश भी दे रहे हैं। लेकिन वही दूसरी ओर जनता दरबार के बाहर भी फरियादी खड़े नजर आ रहे हैं जो बड़ी ही उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जाने के कारण उन्हें जनता दरबार में एंट्री नहीं मिली। लिहाजा जनता दरबार के बाहर ही पीड़ित परिवार पोस्टर लेकर खड़े हो गये। जिसमें लिखा था कि मेरी बेटी कहां है?


लाख दावे करने वाली सुशासन की सरकार में बेटियां कितनी सुरक्षित है। महिलाएं कितनी सुरक्षित है। जनता दरबार के बाहर कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बावजूद खड़े एक पिता हाथ में पोस्टर लिए पूछ रहे हैं कि मेरी बिटिया कहां है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाने के लिए वे जनता दरबार में शामिल होने आए थे लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था जिसके बाद उन्हें जनता दरबार में एंट्री करने से रोका गया। 


जिसके बाद पीड़ित पिता अपनी बिटिया की कुशल बरामदगी की मांग को लेकर हाथों में पोस्टर लेकर जनता दरबार के बाहर खड़े हो गये। जनता दरबार में आने वाले हर फरियादियों और अधिकारियों की नजर उन पर पड़ी। पीड़ित पिता यह सवाल कर रहा है कि आखिर उनकी बेटी कहां है? पीड़ित पिता ने यह आरोप लगाया है कि 2 फरवरी से उनकी बेटी पटना के जगदेव पथ स्थित अपने ससुराल से गायब है।


 उनका आरोप है कि उनकी बेटी को बेच दिया गया है। उन्होंने हत्या की भी आशंका जतायी है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस से कई बार गुहार लगायी है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है। अब पीड़ित पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।  


टैग्स