ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर BJP को मिला JDU का साथ, नीतीश के नेता ने रखी ये शर्त

PATNA: चीन को पछाड़ भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। अब भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक होने के बाद इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। जनसंख्या के आंकड़े सामने आन

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर BJP को मिला JDU का साथ, नीतीश के नेता ने रखी ये शर्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: चीन को पछाड़ भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। अब भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक होने के बाद इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। जनसंख्या के आंकड़े सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर बीजेपी को जेडीयू का साथ मिला है। जेडीयू ने कहा है कि उसे जनसंख्या नियंत्रण कानून से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसने इसके लिए एक शर्त रख दी है।


जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी को जनसंख्या नियंत्रण कानून को कोई ऐतराज नहीं है। त्यागी ने कहा कि जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ती आबादी पर पहले ही चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहती है तो जरूर बनाए लेकिन उसके लिए उसे सभी राजनीतिक दलों से इसके लिए समर्थन लेना होगा, अगर ऐसा होता है तो जेडीयू को इससे कोई ऐतराज नहीं है।


केसी त्यागी ने शनिवार को पटना में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अपने विचार रखे। त्यागी ने कहा कि बिना कानून बनाए सिर्फ प्रचार-प्रसार करने से भी आबादी घटेगी। वहीं त्यागी ने बढ़ती आबादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराए जाने को गलत बताया और कहा कि इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से पहले केंद्र को सभी दलों से अनुमति लेनी होगी।

टैग्स