ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

जमीन कब्जाने वाले भाई पर डिप्टी सीएम रेणु देवी की धमकी: मेरा भाई से संबंध नहीं है, जिसने खबर चलायी है उस पर लीगल एक्शन लेंगे

PATNA : बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अपने भाई रवि उर्फ पिन्नू पर सफाई दी है. भाई पर पटना की एक बेशकीमती जमीन को कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा था. डिप्टी सीएम आज बोली-मेरे भा

जमीन कब्जाने वाले भाई पर डिप्टी सीएम रेणु देवी की धमकी: मेरा भाई से संबंध नहीं है, जिसने खबर चलायी है उस पर लीगल एक्शन लेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अपने भाई रवि उर्फ पिन्नू पर सफाई दी है. भाई पर पटना की एक बेशकीमती जमीन को कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा था. डिप्टी सीएम आज बोली-मेरे भाई से मेरा कोई संबंध नहीं है. जिसने मुझे मेरे भाई से जोड़ कर खबर चलायी है उन पर लीगल एक्शन लेंगे. भाई से कोई संबंध नहीं होने का दावा करने बैठी रेणु देवी भाई को बचाने की कोशिश भी करती दिखीं. वे जमीन कब्जे के इस मामले को लगातार भूमि विवाद भी बताती रहीं. 


गौरतलब है कि पटना के पटेल नगर निवासी ब्रह्मानंद सिंह ने आरोप लगाया है कि रेणु देवी के भाई रवि उर्फ पिन्नू ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की. आरोप है कि पिन्नू अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर आ धमका और फिर कहा कि जमीन मालिक को उठा कर डिप्टी सीएम के आवास पर ले चलो. जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह ने जमीन पर पहुंचे पिन्नू का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था.


आज रेणु देवी सफाई कम धमकी ज्यादा देने सामने आयीं. उन्होंने कहा कि भाई से उनका कोई संबंध नहीं है. ब्रह्मानंद सिंह शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचे थे जब वे अपने घर पर नहीं थी. इसके बाद उन्होंने मीडिया को बयान दिया. वे ब्रह्मानंद सिंह और खबर चलाने वाले मीडिया दोनों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी. रेणु देवी ने कहा कि जिस भाई से 5 साल से कोई संबंध नहीं है उसके मामले में उन्हें क्यों लपेटा गया. 


भाई की तरफदारी भी करती रहीं डिप्टी सीएम
वैसे तो डिप्टी सीएम ये कह रही थीं कि उनका भाई से कोई संबंध नहीं, वहीं दूसरी ओर वे जमीन कब्जे के इस मामले को भूमि विवाद भी बताती रहीं. रेणु देवी ने कहा कि ये मामला भूमि विवाद का है और इसमें उनके पास संबंधित पक्ष फरियाद लेकर आये थे. उन्होंने अधिकारियों को कहा था कि वे इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करें.