ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जल्द पटना आने वाले हैं लालू यादव, तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो के सेहत की जानकारी दी

PATNA : सुबह-सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव का हेल्थ अपडेट दिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो जल्द ही पटना आने वाले हैं. फिल

जल्द पटना आने वाले हैं लालू यादव, तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो के सेहत की जानकारी दी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सुबह-सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव का हेल्थ अपडेट दिया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो जल्द ही पटना आने वाले हैं. फिलहाल कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर एहतियात बरते जा रहे हैं. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की सेहत का अभी ध्यान रखना जरूरी है. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. सत्ता पक्ष द्वारा तेजस्वी के लापता रहने के आरोप लगाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह नेता के साथ बेटा भी हैं. पिता की सेहत ख़राब रहने की वजह से वह उनके साथ ही दिल्ली में थे.


आपको बता दें कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू जमानत मिलने के बाद पिछले दिनों जेल से रिहा हुए थे और तब से वह दिल्ली में ही अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ रह रहे हैं. लालू के परिवारवालों का कहना है क्योंकि वह अस्वस्थ हैं और कोरोना के कारण भी परिवार वाले उन्हें पटना लाने में हिचक रहे हैं. लेकिन आज सुबह पटना पहुँचते ही पिता के सेहत की जानकारी देते हुए उनके जल्द पटना आने की भी बात कही है. 

टैग्स