ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जेल से निकलते ही आनंद मोहन ने छोटे बेटे अंशुमन का मनाया बर्थडे, परिवार के सभी सदस्य रहे मौजूद

PATNA: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन ने बीते बुधवार को अपने छोटे बेटे अंशुमन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी लवली आनंद, बड़े बेटे चेतन आनंद, बिटिया सुरभि आनंद और परि

जेल से निकलते ही आनंद मोहन ने छोटे बेटे अंशुमन का मनाया बर्थडे, परिवार के सभी सदस्य रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन ने बीते बुधवार को अपने छोटे बेटे अंशुमन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी लवली आनंद, बड़े बेटे चेतन आनंद, बिटिया सुरभि आनंद और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। बड़े बेटे चेतन आनंद की सगाई और शादी में शामिल होने के लिए आनंद मोहन पैरोल पर सहरसा जेल से बाहर आए हैं। 


जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे अंशुमन का बर्थडे सेलिब्रेट किया। परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदारों ने अंशुमन को जन्मदिन की बधाई-शुभकामनाएं दी और लंबी उम्र की कामना की। अपने जन्मदिन पर अंशुमन ने केक काटा। पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद ने सबसे पहले अंशुमन को केक खिलाया। फिर अंशुमन ने भी अपने हाथों मां-पापा और भाई-बहन को केक खिलाया। 


 6 महीने में तीसरी बार पेरोल पर जेल से बाहर निकले बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद की शादी में शामिल होंगे। बेटे की शादी के लिए उन्हें 15 दिनों का पेरोल मिला है। 16 अप्रैल को चेतन आनंद का उपनयन संपन्न हुआ अब पटना के विश्वनाथ फॉर्म्स में 24 अप्रैल को सगाई होगी। जबकि 3 मई को देहरादून में शादी का कार्यक्रम रखा गया है। 


अभी कुछ दिन पहले ही शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आनंद मोहन पत्नी लवली आनंद और बिटिया सुरभि आनंद के साथ देहरादून गये हुए थे। जहां 3 मई को चेतन आनंद की शादी में होने वाली तैयारियों को जाना। बता दें कि हाल ही में आनंद मोहन की बिटिया सुरभि आनंद की शादी मुंगेर निवासी रेल सेवा अधिकारी राजहंस के साथ पटना के विश्वनाथ फॉर्म्स में धूमधाम के साथ हुई थी। 


पटना में हुई इस शादी की चर्चा पूरे बिहार में हुई थी। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो लोगों ने खूब देखा था। अब आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी डॉक्टर आयुषी से होने जा रही है। आयुषी राघोपुर के रामदौली गांव की रहने वाली है जो अभी एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। वो एक अच्छी टेनिस प्लेयर भी है।


आनंद मोहन की होने वाली बहू डॉ.आयुषी की मां डॉ. रेणु सिंह सोनपुर पीएचसी और पिता डॉ. ठाकुर अभय कुमार सिंह केंद्रीय स्वास्थ्य औषधालय में तैनात हैं। जबकि आयुषी के भाई कृष्ण कुमार सिंह भी मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं।  सुरभि आनंद के बाद अब चेतन आनंद की शादी यादगार होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। खुद पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद बेटे की शादी को यादगार बनाने में लगे हैं। सगाई और शादी में शामिल होने के लिए अतिथियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।  


टैग्स