ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

जेल जाने के डर से बुलाई गई है विपक्ष की बैठक, बोले सुशील मोदी - मांझी के बाद कुशवाहा भी साथ, जीतेंगे सभी 40 सीट

PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कल होने वाले विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि- विपक्ष की इस ब

जेल जाने के डर से बुलाई गई है विपक्ष की बैठक, बोले सुशील मोदी - मांझी के बाद कुशवाहा भी साथ, जीतेंगे सभी 40 सीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कल होने वाले विपक्षी एकता की बैठक को लेकर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि- विपक्ष की इस बैठक से जनता के बीच कोई संदेश नहीं मिलने वाला है। यह बैठक जेल जाने से डर से बुलाई गई है। सुशील मोदी ने कहा कि,  विपक्ष कितना भी प्रयास कर ले कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस बार भी बिहार में 40 की 40 सीट बीजेपी को ही मिलेगी। मांझी के बाद अब कुशवाहा भी हमारे साथ हैं।


दरअसल,  राजधानी पटना में कल विपक्षी दलों की बैठक होनी है। इसको लेकर आज से भी विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। इस बैठक को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह बैठक बदलाव के लिए बुलाया गया है और हरेक बदलाव का सेंटर बिहार रहा है। इस बार भी बिहार से बदलाव होगा। अब इसी बयान को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, लोकसभा में जिस पार्टी की एक भी सीट नहीं है, वह पार्टी 303 सीटों वाली पार्टी को चुनौती दे रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का खाता तक नहीं खुला था। किसी को चुनौती देने में क्या जाता है।


इसके आलावा नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता के प्रयास को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने तो पहले प्रयास किया था कि जनता परिवार एकजुट हो जाए, लेकिन वह कहां कर पाए।  एक जमाना था जब लालू यादव बिहार में 150 सीट जीते थे। बाद में घटकर 22 पर पहुंच गए। तो अब लालू यादव में भी वोट ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं है। नीतीश कुमार का तो और भी बुरा हाल है।  2010 में 115 विधायक थे और अब घट कर 44 हो गए हैं। 


इधर, कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर होते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, इनलोगों को डर है कि, इस बार नरेंद्र मोदी आ गए तो कोई बचेगा नहीं. सब जेल चले जाएंगे। जेल जाने के डर से ये एक हो रहे हैं। अब तो जीतन राम मांझी हमारे साथ आ गए, उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह भी आ गए हैं।  लाख प्रयास कर लें लेकिन बिहार की जनता 40 की 40 सीट नरेंद्र मोदी को ही देगी।