ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जगदानंद बोले- तेजप्रताप से कैसी नाराजगी, उनके छठी में लालू परिवार से पहली मुलाकात हुई, इस्तीफा देकर पार्टी से नहीं जाऊंगा

PATNA : आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप से नाराजगी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जगदानंद सिंह

जगदानंद बोले- तेजप्रताप से कैसी नाराजगी, उनके छठी में लालू परिवार से पहली मुलाकात हुई, इस्तीफा देकर पार्टी से नहीं जाऊंगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मुलाकात के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप से नाराजगी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि तेजप्रताप यादव से भला उनकी कैसी नाराजगी हो सकती है. वह तो तेजप्रताप के छठी में ही लालू परिवार से पहली बार मुलाकात किये थे. इस्तीफे की चर्चा को लेकर भी जगदा बाबू ने बड़ा बयान दिया और कहा कि वह पार्टी से भागने के लिए पार्टी में नहीं आये हैं.


लालू से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि "मैं पार्टी से भागने के लिए नहीं आया था. मैं अपनी जिम्मेदारी को किसी दिन किसी को देकर जाऊंगा. इसी तरह इस्तीफा देकर नहीं चला जाऊंगा. बदलाव का समय आता है. हमलोगों की इच्छा है कि समय आ जाने पर बदलाव में विलंब न हो. अपने समय पर सब हो जायेगा."


तेजप्रताप से नाराजगी को लेकर जगदा बाबू ने कहा कि वह चाचा शख्स का प्रयोग करते हैं. तेजप्रताप सचमुच मेरी नाराजगी की परवाह कर रहे हैं. उनसे मेरी क्यों नाराजगी होगी. जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू परिवार से मेरा पहला परिचय तेजप्रताप के जन्म के बाद ही हुआ था. जब तेजप्रताप का जन्म हुआ था तब मैं विधायक था. मैं उनके जन्म के बाद छठी में लालू परिवार से मिलने गया था. इसके अलावा लालू परिवार के साथ राजनीतिक रिश्ते भी चलते ही रहते हैं. मैं उस बच्चे से क्यों नाराज होऊंगा, जो आज नौजवान होकर काम के लायक हो गया है. कहीं भी मतभेद नहीं है. 


लालू से मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि "मैं पार्टी से भागने के लिए नहीं आया था. मैं अपनी जिम्मेदारी को किसी दिन किसी को देकर जाऊंगा. इसी तरह इस्तीफा देकर नहीं चला जाऊंगा. बदलाव का समय आता है. हमलोगों की इच्छा है कि समय आ जाने पर बदलाव में विलंब न हो. अपने समय पर सब हो जायेगा."


गौरतलब हो कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच लालू यादव से यह उनकी पहली मुलाकात है. बताया जा रहा है कि संगठन को लेकर काफी बातचीत हुई है.माना जा रहा है आरजेडी के अंदर जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है. जगदानंद सिंह की बातों से भी यह लग रहा है कि पार्टी के भीतर जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है. आरजेडी सूत्रों की मानें तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात चल रही है. जगदानंद सिंह के बयान भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं.