ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जब स्टेट रहेगा ही तब न सेंट्रल रहेगा, नड्डा पर बोले तेजस्वी यादव ... क्षेत्रीय दल पर बोलने से पहले खुद को खत्म होने से बचाए

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना जो करवाई गई है उसको लेकर पिछले दिनों प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने तारीफ यह कहा है कि - हम भी इसकी शुरुआत करेंगे। अब इसी को लेकर बिहार के

जब स्टेट रहेगा ही तब न सेंट्रल रहेगा, नड्डा पर बोले तेजस्वी यादव ... क्षेत्रीय दल पर बोलने से पहले खुद को खत्म होने से बचाए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना जो करवाई गई है उसको लेकर पिछले दिनों प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने तारीफ यह कहा है कि - हम भी इसकी शुरुआत करेंगे। अब इसी को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा कि -इस तरह की गणना पूरे देश में होनी चाहिए कई राज्यों में अब इसकी मांग उठ रही है। चुनाव में भी बोला गया है कि हर जगह राज्य सरकार जाति आधारित गणना करवाएगी।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो काम किया गया है वह मानवता के लिए किया गया है। सही आंकड़ा हमेशा सरकार के पास होने चाहिए। उस हिसाब से योजना तैयार किया जा सके। हम लोग कई बार इसकी मांग कर चुके हैं कि देश में भी इस तरह का काम करवाया जाए जो लोग आपत्ति दर्ज करते हैं उन लोगों को कम से कम प्रधानमंत्री जी से बोलकर देश भर में जाति जनगणना करवानी जानी चाहिए।


उधर जगत प्रकाश नड्डा द्वारा पटना में दिए गए बयान कि- जितनी क्षेत्रीय पार्टियों है वह समाप्त हो जाएगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो यह लग रहा है कि जेपी नड्डा खुद ही समाप्त हो रहे हैं। जितने क्षेत्रीय दल थे वह सब तो इनसे अलग हो गए, कोई इनके साथ रहा कोई इनके साथ रहा कहां। भारत में जो सबसे बड़ा इनका गठबंधन था वह तो अलग गया इनसे। इनके साथ है ही कौन न जनता है ना क्षेत्रीय दल है। जब स्टेट रहेगा ही नहीं तो सेंट्रल किस आधार पर रहेगा।