ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जब पक्षी ही उड़ गया तो क्या होगा विपक्षी एकता, बैठक का डेट टलने पर बोले सम्राट चौधरी ... हम चाहते हैं कि नीतीश के नेतृत्व में विपक्ष लड़े चुनाव

PATNA : विपक्षी दलों के तरफ से आयोजित दूसरे चरण की बैठक टल गई है। अब यह बैठक कब होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।अब इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौध

जब पक्षी ही उड़ गया तो क्या होगा विपक्षी एकता, बैठक का डेट टलने पर बोले सम्राट चौधरी ... हम चाहते हैं कि नीतीश के नेतृत्व में विपक्ष लड़े चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विपक्षी दलों के तरफ से आयोजित दूसरे चरण की बैठक टल गई है। अब यह बैठक कब होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।अब इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ी बात कही है। सम्राट ने कहा है कि - जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर क्या ही विपक्षी एकता होगी। भाजपा तो चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दल चुनाव लड़े। 


दरअसल, महाराष्ट्र में विपक्षी एकता में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी में मचे घमासान के बीच बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की दूसरी बैठक को टाल दिया दिया है। ये बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में बैठक होनी थी। जिसे स्थगित कर दिया है और नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। जिसके बाद अब इस बैठक रद्द होने को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि - स्वाभिक बात है कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर कैसी विपक्षी एकता। 


इसके आलावा जेडीयू नेताओं के भाजपा के साथ संपर्क को लेकर सम्राट ने कहा कि, कहीं भी कोई ऐसी बता नहीं है। हमसे किसी की संपर्क नहीं है। भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़े और हम उनको हराकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है। नीतीश कुमार को अपने लोगों पर इसलिए भरोसा नहीं है क्यूंकि उनको सबसे पहले खुद पर ही भरोसा नहीं है। 


इसके आगे सम्राट ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से मानसिक रूप से बिमार बताते हुए कहा कि, हमतो यही कहते हैं कि सीएम साहब कुछ दिन आराम लेकर पहले आप अपना इलाज करवा लीजिए। बिहार में लालू की कृपा से सरकार चल रही है। लालू जी से बिना पूछे कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है।