ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

जाति विशेष को किया जा रहा टारगेट, बोले नीरज बबलू ... यादवों के दबाव में है बिहार पुलिस

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बब्लू ने सीएम नीतीश कुमार ओर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया है कि, महाग

जाति विशेष को किया जा रहा टारगेट, बोले नीरज बबलू  ... यादवों के दबाव में है बिहार पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बब्लू ने सीएम नीतीश कुमार ओर जोरदार हमला बोला है। भाजपा नेता ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया है कि, महागठबंधन सरकार और नीतीश कुमार द्वारा जानबूझकर एक जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है। इसको लेकर हमारी पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। 


दरअसल, बिहार के छपरा जिलें में एक युवक की मॉब लिंचिंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस युवक के हत्या का आरोप ग्रामीण मुखिया पर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा यहां मुखिया के घर में ही आग लगा दिया गया है। जिसके बाद अब इलाके में धारा 144 लागु कर दिया गया है। अब इसी घटना को लेकर भाजपा के तरफ से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया जा रहा है। इसी बीच अब भाजपा के नेता सरकार पर हमला बोला है। 


भाजपा नेता नीरज बब्लू ने कहा है कि,  छपरा में , सुनियोजित तरीके से विशेष जाति पर हमला किया गया है। इसको लेकर हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।  नीरज ने कहा कि,1990 से 2005 तक लालू राज में लालू यादव के कहने पर भूरा बाल भूमिहार, राजपुत, लाला, ब्राह्मण को साफ किया गया। अब महागठबंधन सरकार में एक बार फिर से आरजेडी के कारण यह शुरू हो गया है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस घटना के आरोपी मुखिया को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। इस सरकार में जान बूझकर सवर्णों पर टारगेट किया जा रहा है।  बिहार में टारगेट करके हत्या की जा रही है। इस घटना को लेकर मृत युवक के पिता ने बिल्कुल सही कहा है। जब लड़के की पिटाई हो रही थी तो पुलिस की टीम वहां आई, लेकिन किसी को गिरफ्तार करने के बदले उलटा उनको भगा दिया गया। हकीकत यह है कि, राज्य की पुलिस निकम्मी है और मूकदर्शक बनी रहती है। ये सिर्फ वसूली करती है। यहां भी जिले की पुलिस यादवों के दबाव में है। 


आपको बता दें कि , छपरा के मुबारकपुर में मॉब लिंचिंग की पिटाई के दौरान मौत हो गई है। इसमें आरोप है कि अमितेश, राहुल और आलोक की मुखिया प्रतिनिधि और उसके समर्थकों ने पिटाई की थी। यह तीनों जबरन मुर्गा लेकर मुखिया प्रतिनिधि के मुर्गा फॉर्म से जा रहे थे। तभी मुखिया प्रतिनिधि और उसके समर्थकों ने रोकने की कोशिश की तो इन तीनों ने फायरिंग जिसके बाद इनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई।