ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जाति आधारित गणना पर रोक लगाने की मांग, SC में आज होगी सुनवाई

DELHI : बिहार में जाति आधारित गणना यानी जातीय गणना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत गणना कराने के लिए जारी की गई अ

जाति आधारित गणना पर रोक लगाने की मांग, SC में आज होगी सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : बिहार में जाति आधारित गणना यानी जातीय गणना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत गणना कराने के लिए जारी की गई अधिसूचना को रद्द करने की मांग के लिए तीन याचिकाएं दाखिल की गई है। इसमें से सबसे पहली याचिका नालंदा के एक सामाजिक कार्यकर्ता की है और दूसरी याचिका हिंदू सेना के तरफ से की गई है।


मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख 1 दिन पहले बदलकर 27 जनवरी कर दी थी। तकनीकी कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया था। हालांकि बाद में सुनवाई की तारीख फिर से 20 जनवरी ही रखी गई है।


जानकारी के अनुसार, नालंदा के एक सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने बिहार सरकार के जातिगत गणना कराने के फैसले को असंवैधानिक बताया था। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार को यह अधिकार नहीं है कि वह जनगणना करवाएं इसलिए नीतीश सरकार ने 6 जून 2022 को जो नोटिफिकेशन जारी किया था उसे रद्द किया जाए।


आपको बताते चलें कि बिहार में पहले चरण की जाति आधारित गणना 7 जनवरी को शुरू हुई थी जो कि सोमवार को खत्म हो जाएगी पहले चरण में मकानों की गिनती की जा रही है इसके बाद अप्रैल महीने में दूसरे चरण की गणना की जाएगी जिसमें मकानों के अंदर रहने वाले लोगों की जातियों और अन्य  जानकारी जुटाई जाएगी।