ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जहरीली शराब कांड पर सरकार के मंत्री की अजब दलील, कहा.. जान बूझकर कानून का उल्लंघन कर रहे लोग

PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 से अधिक लोगों के आंख की रोशनी चली गई है। जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दर्जनों लोग पीएमसीएच सम

जहरीली शराब कांड पर सरकार के मंत्री की अजब दलील, कहा.. जान बूझकर कानून का उल्लंघन कर रहे लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 से अधिक लोगों के आंख की रोशनी चली गई है। जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दर्जनों लोग पीएमसीएच समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बीच सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शराब से हो रही मौतों पर अजब दलील दी है। मंत्री ने सरकार का बचाव करते हुए शराब पीने वाले लोगों को ही दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि यह जानते हुए भी कि शराब पीना अपराध है लोग जान बूझकर कानून का उल्लंघन करते हैं।


भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जब भी कोई नया कानून बनाया जाता है तो उसे पालन कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होती है। सरकार कानून बनाती है लेकिन कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में लोग जान बूझकर उसका उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन सिस्टम में कुछ वैसे लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि शराबबंदी कानून सफल हो। 


उन्होंने कहा कि ऐसे कई कानून हैं जो कि काफी पहले बनाए गए थे लेकिन आज भी लोग उसका उल्लंघन करते हैं। डोरी एक्ट हो, आर्म्स एक्ट हो या बाल श्रम कानून सभी बहुत पहले बनाए गए लेकिन कानूनन अपराध होते हुए भी लोग जान बुझकर इसका उल्लंघन करते हैं। उसी तरह से शराबबंदी कानून का भी लोग जान बूझकर उल्लंघन कर रहे हैं। समाज में वैसे लोग जो कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते हैं उनके लिए कुछ नहीं किया जा सकता है।


सरकार अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रही है। किसी भी कानून को लागू कराना चुनौती के समान होता है। लोग जानते हैं कि हथियार रखना गैरकानूनी है फिर भी लोग हथियार की फैक्ट्री खोलकर बैठे हुए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि इतनी बड़ी घटना हो गई और कैसे वहां की पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई यह जांच का विषय है।