ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

पत्नी राजश्री संग दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव, राबड़ी आवास पर नहीं होगी होली

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ होली के ठीक पहले दिल्ली रवाना हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को देर शाम पटना से रवाना हुए हैं. माना जा रहा है कि राजद

पत्नी राजश्री संग दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव, राबड़ी आवास पर नहीं होगी होली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ होली के ठीक पहले दिल्ली रवाना हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को देर शाम पटना से रवाना हुए हैं. माना जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल में होने से इस बार भी पटना में राबड़ी आवास पर होली का पर्व नहीं मनाया जायेगा. इसलिए तेजस्वी यादव अपनी पत्नी संग दिल्ली चले गये हैं. 


इससे पहले तेजस्वी यादव एमएलसी चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे थे. विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है, लेकिन इस बीच तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गये हैं. हालांकि परिवार के अन्य सदस्य पटना में ही हैं.


लालू यादव चारा घोटाला मामले में जेल में सजा कत रहे हैं. उनकी तबीयत खराब है जिसकी वजह से उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती किया गया है. उनकी सेहत को देखते हुए जमानत याचिका डाली गई है. जिस पर दो बार सुनवाई टल चुकी है. 11 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट में लालू प्रसाद के वकील ने सुनवाई केे दौरान सभी कागजात पेश किए जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई एक अप्रैल को होगी.  


बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तबीयत देर रात बिगड़ गयी है. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनके आवास पर पहुंची. तेजप्रताप यादव के करीबियों ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. हालांकि उन्हें दिन से ही हल्का बुखार था लेकिन रात में तेज बुखार हो गया. उसके बाद सांस लेने में भी परेशानी होने लगी. जिसके बाद डॉक्टरों को सूचित किया गया.  

टैग्स