ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाली BJP को JDU ने सबसे बड़ा ढोंगी बताया, कहा - 'पहले करते थे हिंदू की बात अब करने लगे ...

PATNA : बिहार में पिछले पांच दिनों के एक बारे फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठने लगी है। इसकी वजह यहां बागेश्वर धाम के बाबा का हनुमत कथा के दौरान उमके तरफ से अपार जनसमूह

हिंदू राष्ट्र  की बात करने वाली BJP को JDU ने सबसे बड़ा ढोंगी बताया, कहा - 'पहले करते थे हिंदू की बात अब करने लगे ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले पांच दिनों के एक बारे फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठने लगी है।  इसकी वजह यहां बागेश्वर धाम के बाबा का हनुमत कथा के दौरान उमके तरफ से अपार जनसमूह के बीच इस बात का एलान करना बताया जा रहा है। वही वजह है कि, राज्य की विपक्ष में बैठी भाजपा और बैठे बिठाये एक मुद्दा बन गया। वहीं, दूसरी तरफ जेडीयू को इस मामले में अब अपनी सफाई पेश की है और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। 


दरअसल,पिछले दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के तरफ से यह कहा गया कि जब तक बिहार से शुरू कर देश को हिंदू राष्ट्र ही बना देंगे तब तक शांत नहीं रहेंगे। जिसके बाद शक्तावत पार्टियों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया और उनके द्वारा कहा जा रहा है कि देश में संविधान है और संविधान के अनुसार सब कुछ चलेगा किसी के कहने से कोई भी नाम नहीं बदलने वाला है। इसी कड़ी में अब जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि हमारे पार्टी खाना-पीना भेष - भूषा, रंगपंथ और बोलचाल को लेकर देश के संविधान के अनुसार अपना विचार रखता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पहले हिंदू की बात करता था और आज कल तो ये सनातनी हो गए हैं। आजकल इन लोगों को सनातन धर्म के प्रति बड़ी चिंता उमड़ पड़ी है। लेकिन इन लोगों से बड़ा कोई ढोंगी दूसरा नहीं हो सकता। ये लोग पल - पल रंग बदलते हैं। 


नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि महागठबंधन के लोग सिर्फ टोपी वाले लोगों के पास जाते हैं। तो उनको सबूत देने के लिए मेरे पास बहुत सारे फोटो और वीडियो पड़े हुए हैं। यह लोग कहते हैं कि मांस वक्षण नहीं करना चाहिए तो सबसे अधिक वो लोग ही ऐसा करते हैं।  सबसे पहले इनलोगों को एक पैमाना तय करना चाहिए की ये लोग बोल और कर क्या रहे हैं। वो लोग अच्छी तरह से समझ लें की देश और बिहार संविधान से चलेगा इसकी के कहने मात्र से नहीं।