ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, कहा - सप्ताह भर में लोकतंत्र हुआ तार -तार

PATNA : राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। त

हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, कहा - सप्ताह भर में लोकतंत्र हुआ तार -तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। तेजस्वी ने आरोप लगाए कि एक ही हफ्ते के भीतर बीजेपी ने बिहार, झारखंड और चंडीगढ़ में लोकतंत्र को तार-तार कर दिया। चुनाव में हार के डर से बीजेपी यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अहंकार से चूर हो गई है, उसकी हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी।


दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हेमंत सोरेन के समर्थन में पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि -  बिहार और चंडीगढ़ के बाद अब झारखंड में बीजेपी ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया। चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। आरजेडी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।


बताते चलें कि, कथित जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन से बुधवार को 6 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद हेमंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी पार्टी के चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के आसार हैं। हाल ही में बिहार में भी नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में वापसी की, इसके बाद राज्य में जेडीयू और बीजेपी सत्ता में आ गई। वहीं, लैंड फॉर जॉब घोटाले में बीते दो दिन ईडी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी से पूछताछ की।