ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जीतनराम मांझी ने अपने चारों विधायकों के साथ की बैठक, कहा- जहां PM मोदी वहां HAM

PATNA: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के विधानमंडल की बैठक जीतनराम मांझी के आवास पर हुई। हम पार्टी के सभी

जीतनराम मांझी ने अपने चारों विधायकों के साथ की बैठक, कहा- जहां PM मोदी वहां HAM
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के विधानमंडल की बैठक जीतनराम मांझी के आवास पर हुई। हम पार्टी के सभी 4 विधायक बैठक में शामिल हुए। पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे। हम पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में आगे की रणनिती तय की गयी। हम पार्टी का अगला कदम क्या होना चाहिए इस पर पार्टी के विधायकों से राय ली गई। 


हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने साफ कर दिया है कि हम एनडीए के साथ इंटैक्ट है। नीतीश जी के साथ जो दूरियां थी वह अलग बात है लेकिन हम लोग मोदी जी के साथ खड़े हैं। मोदी जी जिधर जाएंगे हम लोग उधर जाएंगे। राजद के द्वारा अप्रोच किये जाने या कम या उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाब पर कहा कि राजद को अगर कुर्सी मिलेगी तो वो खुद कुर्सी पर बैठेंगे ना कि दूसरे को बैठाएंगे। नई सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिलने को लेकर कहा कि  हम पार्टी को किसी भी कुर्सी की लालसा नहीं है।


बता दें कि कल 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर रविवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में आज बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पहले राजद की तरफ से मांझी को बड़ा ऑफर दिया गया था। राजद के तरफ से मांझी को सीएम बनाने का ऑफर दिया गया जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भागते-भागते मांझी से मिलने उनके घर पर पहुंच गये। 


दरअसल,  इससे पहले  तेजस्वी यादव ने कहा था कि आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। अगर जरूरत होगी तो दलित को भी मुख्यमंत्री बनाएंगे। उसके बाद मांझी ने एक विधायक ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा था कि मांझी जी को फ़ोन आया था मुझे भी फ़ोन आया था इस दौरान कहा गया था कि आप हमारे साथ आ जाए आपको सीएम बना दिया जाएगा। उसके बाद सम्राट चौधरी मांझी से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि आप हमारे साथ रहिए आपको उचित जगह दी जाएगी। जिसके बाद शाम को जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने अपनी पार्टी के चारों विधायक को अपने आवास पर बुला लिया। 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता