ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

'हम' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना के पनाश होटल में होगी। इसमें अलग-अलग राज्यों के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित सूबे के बड़े

'हम' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, लोकसभा चुनाव को लेकर भी बनेगी रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना के पनाश होटल में होगी। इसमें अलग-अलग राज्यों के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित सूबे के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इसको लेकर कई नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।  इसका उद्घाटन हम पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, दिल्ली के भी हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। 


वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के तरफ से बुलाई गई इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के भी कई नेताओं को जगह दी गई है। इस बैठक को हम पार्टी के प्रधान महासचिव राजेश पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता कई मामले पर विचार विमर्श भी करेंगे। 


इसके साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी  बिहार से बाहर भी कई राज्यों में भी चुनाव लड़ने को तैयारी पर विचार विमर्श होगा।  इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन की क्या हालत है। नए कितने सदस्य बिहार के आलावा अन्य राज्यों के बने हैं। बिहार की किन-किन सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। इसपर पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य को संबोधित कर अगले लोक सभा चुनाव में पार्टी के रणनीति को बताएंगे। 


आपको बताते चलें कि, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज बुलाई गई है। इसमें आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कोई प्लान बनाए जाएंगे। उसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किस तरह से मजबूत किया जाए इसको लेकर भी पार्टी की रणनीति तैयार करेगी।