ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

गोपालगंज, मोकामा विधानसभा उपचुनाव: मुकेश सहनी ने की राजद के समर्थन में वोट देने की अपील

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोकामा एवं गोपालगंज की जनता से आरजेडी को समर्थन देने की अपील की है।

गोपालगंज, मोकामा विधानसभा उपचुनाव: मुकेश सहनी ने की राजद के समर्थन में वोट देने की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोकामा एवं गोपालगंज की जनता से आरजेडी को समर्थन देने की अपील की है। मुकेश सहनी ने कहा कि दो जगहों से हो रहे विधानसभा उपचुनाव में वीआईपी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतार रही है। वीआईपी दोनों सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन बीजेपी को हराने का काम करेगी।


उन्होंने कहा कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव एवं 2025 विधानसभा चुनाव का टेलर होगा। बीजेपी की हार में ही बिहार की जीत है। मुकेश सहनी ने गोपालगंज और मोकामा की जनता से यह अपील की है कि गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता और मोकामा में नीलम देवी को अपना कीमती वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। 


मुकेश सहनी आगे कहते हैं कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति के अंतर्गत आरक्षण दिलाना उनका एकमात्र उद्धेश्य है। इसके लिए केंद्र सरकार से लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बीजेपी पर हमला बोलते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी के लोग अति पिछड़े समाज के नेता को आगे बढ़ना नहीं देना चाहते है इसलिए बीजेपी एवं कोर्ट के मिलीभगत से नगर निकाय में अतिपिछड़ों को प्राप्त आरक्षण पर हमला कराया गया। 


उन्होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी, कमरतोड़ मंहगाई से परेशान है। बीजेपी के खिलाफ उनकी पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोकामा एवं गोपालगंज की जनता से आरजेडी को समर्थन देने की अपील की है। 


गोपालगंज, मोकामा विधानसभा उपचुनाव: मुकेश सहनी ने की राजद के समर्थन में वोट देने की अपील

टैग्स