ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

गोल्ड मेडल जीतने पर श्रेयसी सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई, बोले..इससे विधानसभा से साथ-साथ पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है

PATNA: जमुई की बीजेपी विधायक <a data-tn="tn" href="https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4

गोल्ड मेडल जीतने पर श्रेयसी सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई, बोले..इससे विधानसभा से साथ-साथ पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जमुई की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में गोल्ड मेडल जीता है। 64वीं नैशनल शूटिंग चैपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। श्रेयसी ने बिहार के लिए फिर स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहने बाद भी उनका निशाना अब भी बरकरार है। श्रेयसी सिंह की इस जीत पर बिहार विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है तो वही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रेयसी सिंह को बधाई दी है। 


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस जीत से बिहार विधानसभा काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी, मंगल पांडेय एवं अशोक चौधरी ने भी बधाइयां दी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की बेटी ने एक बार फिर से इतिहास रचा है जिससे बिहार विधानसभा के साथ-साथ पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है। 


वही श्रेयसी सिंह ने बिहार की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में कैरियर तलाशने की बात कही। उनकी कोशिश है कि बिहार की लड़कियां भी बढ़ चढ़कर खेल के मैदान में अपने कैरियर को बनाएं। बता दें कि 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता है। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा मेडल है। 


राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाए और वो मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे और ओएनजीसी की शगुन चौधरी से आगे रहीं। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह दूसरे और भव्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेयसी सिंह की इस सफलता से जमुई के लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। जमुई में भी लोग श्रेयसी सिंह की इस जीत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 

टैग्स