ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

'गोडसे के वशंजों ने किया JNU में हमला' , तेजप्रताप बोले - दिल्ली पुलिस वर्दी उतार संघ की शाखा में करे ड्यूटी

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। जेएनयू छात्रों पर हुए हमले वाले मामले पर बरसते हुए तेजप्रताप ने दंगाईयों के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। जेएनयू छात्रों पर हुए हमले वाले मामले पर बरसते हुए तेजप्रताप ने दंगाईयों के उपर सख्त कार्रवाई नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को संघ की शाखा में ड्यूटी करने की नसीहत दी है।


तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'जेएनयू में गोडसे के वंशजों ने ज्ञान, शील और एकता का परिचय देते हुए छात्रों के ऊपर जानलेवा हमला किया है। छात्रों के ऊपर डंडे बरसाने वाली दिल्ली पुलिस अगर इन दंगाइयों के खिलाफ सख्त कारवाई नहीं कर सकती है तो ख़ाकी वर्दी त्यागकर संघ के शाखा में ड्यूटी करे।'


गौरतलब है कि जेएनयू में हुए हमले में छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष समेत कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद देश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं जेएनयू हिंसा की जिम्मेवारी हिंदू रक्षा दल ने ली है। जिसके बाद विपक्ष केन्द्र सरकार और संघ पर हमलावर है।