ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

क्लब हाउस वायरल चैट मामले पर गिरिराज का तंज, बोले.. कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान

PATNA : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट वायरल होने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. अब दिग्विजय सिंह बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज स

क्लब हाउस वायरल चैट मामले पर गिरिराज का तंज, बोले.. कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट वायरल होने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. अब दिग्विजय सिंह बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए उनपर और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. गिरिराज ने कह दिया कि कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है. 


गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है- 'कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है. कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी.' इसके अलावा गिरिराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के चैट की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी अपने ट्विटर पर शेयर की है. 


आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस पर चैट के दौरान कथित तौर पर कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे. दावा किया जा रहा है कि इस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था. 

टैग्स