ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिरिराज सिंह के ममता के ठुमके वाले बयान पर महुआ का पलटवार, कहा ... जब भी बोलते हैं, झूठ ही बोलते हैं

PATNA : बिहार के बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के डांस पर एक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए। कोलकाता के अंतर्र

गिरिराज सिंह के ममता के ठुमके वाले बयान पर महुआ का पलटवार, कहा ... जब भी बोलते हैं, झूठ ही बोलते हैं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के डांस पर एक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए। कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 29वें संस्करण के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डांस किया था।ममता बनर्जी के डांस पर गिरिराज सिंह ने कमेट करते हुए कहा,"'वो जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।"


वहीं, केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है। उन्हों कहा," मैंने कल कहा था कि आप (गिरिराज सिंह) हमें यह नहीं बताते कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। आपके मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरों की 7,000 करोड़ रुपये चोरी की है। जिन मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी की है, आपने उसका पैसा रोक कर रखा है।


महुआ मोइत्रा ने कहा कि गिरिराज सिंह झूठे हैं। पहले उन्होंने 'ठुमके लगाना' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और अब वो बोल रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। बीजेपी के साथ समस्या यह है कि उनके नेता जब भी बोलते हैं, तो झूठ बोलते हैं। हम इसलिए जश्न मना रहे हैं कि हमने आपको (बंगाल) से दूर रखने में टीएमसी कामयाब हुई है। उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,आप (भाजपा) महिला सशक्तिकरण को पसंद नहीं करते, आप महिला को सत्ता में नहीं लाना चाहते।"


आपको बताते चलें कि,एक इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा,"ममता जी आजकल तीसरी दुनिया में चल रही हैं, पूरा बंगाल भ्रष्टाचार में डूबा है। गरीबों का हक छीनकर भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन फिल्म फेयर में सलमान खान के साथ (सीएम ममता) ठुमके लगा रही हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस राज्य में गरीब लुट रहे हों, भ्रष्टाचार हो और उसकी मुख्यमंत्री जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।''