ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

गिरिराज को कुशवाहा का जवाब - यदि केंद्र में हैं ताकत तो छीन कर दिखाएं वोटिंग राइट

PATNA : देश में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी मचा हुआ है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा था कि,

गिरिराज को कुशवाहा का जवाब - यदि केंद्र में हैं ताकत तो छीन कर दिखाएं वोटिंग राइट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी मचा हुआ है। बीते दिन केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कहा था कि, देश में यदि जिनके द्वारा जनसंख्या पर नियंत्रण कानून का विरोध किया जा रहा हैं उनसे उनका वोटिंग का अधिकार छीने लेना चाहिए। जिसके बाद गिरिराज सिंह के इस बयान पर जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जोरदार हमला बोला है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि, यदि गिरिराज सिंह को लगता है कि यदि विरोध करने पर मतदान करने का अधिकार छीन लेना चाहिए तो छीन लें, उनके पास पार्लियामेंट हैं, सरकार में बहुमत हैं जो चाहे कर लें। यदि सही मायने में उनके पास ताकत हैं तो छीन कर दिखाएं मताधिकार। वो बस फालतू का बात करना जानते हैं, जिससे विवाद पैदा सो सकें। 


इसके आगे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, सबसे पहले उनको यह समझना चाहिए कि देशवासियों को मतदान करने का अधिकार केंद्र सरकार ने नहीं दिया हैं, इसलिए इनको छीनने का भी कोई अधिकार नहीं है। मतदान करने का अधिकार हमारे संविधान ने हमको दिया हैं। इसलिए यह सब फालतू बात तो बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।  लेकिन, गिरिराज सिंह का काम ही आपसी विवाद को बढ़ावा देना है। इसलिए ऐसी बातें कहते रहते हैं। 


इसके आलावा बिहार में लागु शराबंदी कानून को लेकर भी भाजपा द्वारा किए जा रहे सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि, बिहार में सभी लोग नीतीश कुमार के साथ हैं, राज्य के हर एक गांव के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, यह बात भी सच है कि कई जगहों पर निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ किया जाता है। इसपर भी कार्रवाई की जा रही है।