ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

फ्लोर टेस्ट से पहले BJP को सता रहा डर? पार्टी ने आज बुलाई बैठक, RJD के 'खेला' का जवाब देने की तैयारी

PATNA : फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। आज पार्टी विश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक करने जा रही है। इसमें विपक्ष को जवाब देने की रणनीति सेट की जाएगी। यह बैठक भा

फ्लोर टेस्ट से पहले BJP को सता रहा डर? पार्टी ने आज बुलाई बैठक, RJD के 'खेला' का जवाब देने की तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। आज पार्टी विश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक करने जा रही है। इसमें विपक्ष को जवाब देने की रणनीति सेट की जाएगी। यह बैठक भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली है। बीजेपी की तरफ से इस संबंध में सभी विधायक और विधान पार्षदों को जानकारी दी गई है।


दरअसल, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्ष के प्रश्नों का तर्कपूर्ण तरीके से उत्तर देने की रणनीति भाजपा रविवार को तय करेगी। रविवार की शाम भाजपा के विधायक एवं विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। भाजपा (BJP) विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लो अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक होगी। बीजेपी विधायकों को बोधगया से बस से पटना लाया जाएगा।डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आज शाम बीजेपी विधायक पहुंचेंगे और डिप्टी सीएम के आवास पर ही डिनर का इंतजाम किया गया है।


भाजपा की ओर से इस संबंध में विधायक एवं विधान पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक डा. दिलीप जायसवाल को यह दायित्व दिया गया है। विधान मंडल दल की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के अलावा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के संबोधित करने की संभवना है। उ


उधर, भाजपा ने विधानमंडल दल की बैठक के साथ विश्वासमत को लेकर व्हिप भी जारी कर दिया है। बोधगया में बिहार भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने शनिवार की शाम पहुंचे पार्टी विधायकों व विधान पार्षदो ने एकजुटता दिखायी। प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि सभी विधायक पहुंच चुके हैं। शाम चार बजे उद्घाटन सत्र के साथ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. विधायकों ने जयश्री राम के नारे भी लगाए।