ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

फर्जीवाड़ा कर रहे हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर: सुशील मोदी बोले- दो पदों की सैलरी उठा रहे मंत्री को बर्खास्त करे सरकार, 15 साल से बगैर पढ़ाये ले रहे वेतन

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने

फर्जीवाड़ा कर रहे हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर: सुशील मोदी बोले- दो पदों की सैलरी उठा रहे मंत्री को बर्खास्त करे सरकार, 15 साल से बगैर पढ़ाये ले रहे वेतन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. सुशील मोदी ने कहा है कि ये शर्म की बात है कि  दिल्ली हवाई अड्डे पर सूटकेस में कारतूस रखकर ले जाना वाला व्यक्ति बिहार का शिक्षा मंत्री बन गया है. नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के दबाव में ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया है, जो व्यक्तिगत ईमानदारी और लोकलाज को ताक पर रख कर वर्षों से शिक्षक और मंत्री , दोनों पदों का वेतन उठा रहे हैं.


सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कारण बिहार को बार-बार शर्मसार  होना पड़ रहा है.  उन्हें अविलम्ब बर्खास्त कर उनसे अब तक के किसी एक वेतन की राशि वसूल की जानी चाहिए. सरकारी नियमों के मुताबिक भी दो जगहों से वेतन लेना गलत है.


15 साल से बगैर पढ़ाये ले रहे वेतन

सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर खुद को औरंगाबाद के एक कालेज का लेक्चरर बताते हैं. वे वहां से शिक्षक होने के नाते वेतन ले रहे हैं, जबकि पिछले 15 साल से वहां पढाने भी नहीं गए. ये वही चंद्रशेखर हैं, जिनके सूटकेस से दिल्ली हवाई अड्डे पर कारतूस बरामद हुआ था. इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था. ऐसे हथियार-शौकीन   व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाये रख कर नीतीश कुमार छात्रों को क्या संदेश देना चाहते हैं? क्या इससे बिहार का अपमान नहीं हो रहा है? 


सुशील मोदी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का पैर छूने वाले इसी शिक्षा मंत्री ने कई सरकारी कार्यक्रमों में धर्मग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर   आपत्तिजनक  टिप्पणी की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.  उन्होंने कहा कि बिहार का शिक्षा मंत्री अगर भगवान बुद्ध और भगवान महावीर को न पहचान पाये, तो इससे ज्यादा दुखद क्या होगा? सुशील मोदी ने कहा कि इस बार महावीर जयंती पर  शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पोस्ट कर जैनियों को बधाई दी.