ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

एक कॉल पर आएगी पुलिस, अब एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जल्द गांवों में शुरू होगी डायल 112 सेवा

PATNA : बिहार में आपातकाल के समय मिलने वाली डायल-112 सेवा शहरी क्षेत्र के बाद जल्द ही ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी। इसके दूसरे चरण को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए वाहनों की ख

एक कॉल पर आएगी पुलिस, अब एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जल्द गांवों में शुरू होगी डायल 112 सेवा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपातकाल के समय मिलने वाली डायल-112 सेवा शहरी क्षेत्र के बाद जल्द ही ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी। इसके दूसरे चरण को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए वाहनों की खरीद कर ली गई है। पुलिस मुख्यालय का लक्ष्य है कि गांव हो या शहर, पुलिस की टीम 20 मिनट के अंदर मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच जाए। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने खुद इस बात की जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में डायल-112 से एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा को भी जोड़ा जाएगा ताकि आगजनी या चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति में सीधे संबंधित टीम को पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जा सके। पहले चरण में डायल-112 को 400 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि दूसरे चरण में 883 चारपहिया और 550 दोपहिया वाहन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2022 को डायल-112 सेवा शुरू की गई थी। अब तक 12 लाख 53 हजार लोगों को इसके जरिए मदद पहुंचाई गई है।


उधर, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने यह भी जानकारी दी कि पिछले साल की तुलना में डायल-112 के तहत तीन गुना अधिक मदद पहुंचाई जा रही है। रिस्पांस टाइम भी कम हुआ है। जनवरी, 2023 में प्रतिदिन 1127 शिकायतों पर कार्रवाई होती थी जिसका औसत रिस्पांस टाइम 46 मिनट था। इस साल जनवरी तक प्रतिदिन करीब 3331 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है और रिस्पांस टाइम घटकर महज 17 मिनट 50 सेकेंड रह गया है।